
आतंकी हमलों के बीच आज जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे सेना प्रमुख, एंटी टेरर ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा!
AajTak
पहले घाटी से गुजरते सेना के जवानों की गाड़ी पर हलमा हुआ और इसके बाद अजान दे रहे जम्मू-कश्मीर के रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इन दोनों घटनाओं के बाद अब सेना प्रमुख खुद जम्मू-कश्मीर का दौरा करने जा रहे हैं.
पहले जवानों की गाड़ी पर हमला और फिर रिटायर्ड एसएसपी की हत्या. कश्मीर में हुई इन आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज जम्मू-कश्मीर के जम्मू पहुंचकर अभियान की समीक्षा कर सकते हैं.
सैन्य प्रमुख का यह दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में 21 दिसंबर को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर चार सैनिकों को शहीद कर दिया था. इस हमले में तीन सैनिक घायल हो गए थे. इसके बाद आतंकियों ने अजान दे रहे रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
हमले की दी जा सकती है जानकारी
सेना प्रमुख को 16 कोर अधिकारियों के साथ रस्ट राइफल्स के साथ चल रहे अभियानों और पुंछ राजौरी सेक्टर में काउंटर टेररिस्ट ग्रिड को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों क बारे में जानकारी दी जाएगी. उन्हें उन इलाकों के बारे में भी बताया जाएगा, जहां 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं. जनरल मनोज पांडे को हाल के आतंकवादी हमले के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है.
सैन्य मुख्यालय भी रख रहा है नजर
बता दें कि आतंकी घटनाओं के बाद सेना मुख्यालय भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है. बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में ज्यादातर ऑपरेशन हुए हैं, वहां के अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह ही रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का भी दौरा होने वाला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










