
आतंकी हमले का बदला लेने के लिए हमास के पूरी तरह खात्मे की तैयारी, गाजा पट्टी में एक लाख सैनिक घुसाएगा इजरायल, चलेगा ग्राउंड ऑपरेशन
AajTak
इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में अपने सैनिक घुसाएगा. इजरायल का टारगेट है कि वह हमास की सैन्य क्षमताओं को नष्ट कर उसके शासन को खत्म कर दे. वहां ग्राउंड ऑपरेशन चलाने के लिए इजरायल एक लाख सैनिक गाजा में घुसाएगा.
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला कर लीड लेने की कोशिश की, वह इसमें काफी हद तक कामयाब भी हुआ क्योंकि इसमें इजरायल के 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इजरायल के काउंटर अटैक में हमास के 450 लोग भी ढेर हो चुके हैं. हालांकि इस अटैक के बाद इजरायल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी कर ली है.
इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में अपने सैनिक घुसाएगा. इजरायल का टारगेट है कि वह हमास की सैन्य क्षमताओं को नष्ट कर उसके शासन को खत्म कर दे. हमास शासन को खत्म करने के लिए इजरायल एक लाख सैनिक घुसाएगा. गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन चलाकर वहां एक-एक आतंकी को ढूंढकर मारा जाएगा.
Israel-Palestine conflict: अब तक मारे गए 700 इजरायली, 450 फिलीस्तीनी... पिछले 48 घंटे में गाजा से आई जंग की तस्वीरें बेहद डरावनी हैं
वहीं इससे पहले इजरायल एयरफोर्स ने दावा किया था कि हमास के कई ऑपरेशनल मुख्यालयों पर हमला किया गया है. इसके अलावा जिस बिल्डिंग से हमास का संचालन किया जा रहा था, वहां भी अटैक किया गया है. इन बिल्डिंगों में हमास की नेवी विंग के सीनियर अधिकारी मोहम्मद काश्ता का भी मुख्यालय शामिल है.
इसके अलावा जबालिया क्षेत्र में एक मस्जिद में स्थित आतंकवादी संगठन हमास द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक परिचालन संपत्ति को नष्ट कर दिया गया. हमास खुफिया विभाग द्वारा इस्तेमाल की गई एक संपत्ति और आतंकवादी संगठन हमास द्वारा आतंकवाद को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल की गई एक संपत्ति को भी नष्ट कर दिया गया.
इजरायली सेना का पहला बड़ा शिकार, हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को उठाया, मुहम्मद कास्ता के अड्डे पर गिराया बम

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









