
आतंकी साजिश में इस्तेमाल चौथी कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में मिली, मौके पर पहुंचा बम स्क्वॉड
AajTak
अब तक जांच में चार गाड़ियां सामने आ चुकी हैं. एटीएस और एनआईए की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं. अधिकारियों ने मौके पर बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है, जो इस गाड़ी की जांच में जुट गए हैं.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने अब आतंकियों की चौथी संदिग्ध कार का सुराग लगाया है. सिल्वर कलर की एक मारुति ब्रेजा फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी मिली है. एटीएस और एनआईए की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं. अधिकारियों ने मौके पर बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है, जो इस गाड़ी की जांच में जुट गए हैं.
सूत्रों के अनुसार, यह ब्रेजा कार भी डॉ. उमर नबी की मूवमेंट और नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है, जो सोमवार को हुए रेड फोर्ट ब्लास्ट का मुख्य आरोपी था. यह ब्रेजा कार भी उसी डॉ शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसकी एक और कार छापेमारी के दौरान पड़ी गई थी. उसमें पुलिस को असॉल्ट राइफल मिली थी.
जांच में अब तक चार गाड़ियां आईं सामने
अब तक जांच में चार गाड़ियां सामने आ चुकी हैं. एक मारूति स्विफ्ट, जो डॉ शाहीन के नाम पर थी और फरीदाबाद में रेड के दौरान बरामद हुई थी. इसमें असॉल्ट राइफल मिली थी. दूसरी गाड़ी सफेद रंग की i20, जिसे उमर नबी चला रहा था और जिसके जरिए धमाका किया गया. तीसरी गाड़ी है लाल रंग की इको स्पोर्ट, जिसकी जांच अभी जारी है. और अब ब्रेजा, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से बरामद की गई है.
फरीदाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस को अस्थायी रूप से सील कर दिया है. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन से पूछताछ की जा रही है कि यह वाहन कब और किसने पार्क किया था. जांच एजेंसियों को शक है कि इस ब्रेजा का इस्तेमाल या तो लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए हुआ या धमाके से पहले विस्फोटक सामग्री के ट्रांसफर में.
नया CCTV फुटेज आया सामने, दिखा डॉ उमर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












