
आतंकी संगठन के निशाने पर एलन मस्क समेत US के कई बिजनेसमैन, जानें क्या है अल-कायदा का सीक्रेट प्लान
AajTak
आतंकी संगठन अल-कायदा के निशाने पर अमेरिका के टॉप बिजनेसमैन हैं. आतंकी संगठन के सीक्रेट मैसेजेस का जब रिव्यू किया गया तो सामने आया है कि इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग पर अमेरिका के रुख को देखते हुए आतंकी ऐसा प्लान बना रहे हैं.
आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने इजरायल-हमास युद्ध पर अमेरिकी रुख को लेकर बिजनेसमैन एलन मस्क, बिल गेट्स और सत्या नडेला की हत्या और यूएस की इकोनॉमी को निशाना बनाने की धमकी दी है.
इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस टीम (OSINT) ने अल-कायदा से जुड़े चैटरूम के मैसेजेस का रिव्यू किया, जिसमें पाया कि आतंकी संगठन ने अपने समर्थकों से अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांसीसी कंपनियों द्वारा संचालित की जा रही उड़ानों पर हमला करने की अपील की है. इस लिस्ट में अमेरिकन एयरलाइंस, कॉन्टिनेंटल, डेल्टा, ब्रिटिश एयरवेज, एयर फ्रांस और एयर फ्रांस-केएलएम शामिल हैं.
अल-कायदा की मीडिया शाखा अल-मालाहेम ने कहा, अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल द्वारा गाजा में किए जा रहे हमलों का समर्थन करने की वजह से निशाने पर हैं, जिसमें 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
एक दूसरे वीडियो क्लिप में संगठन ने फिलिस्तीन के समर्थन में 'ओपन-सोर्स जिहाद' की अपील की और वैश्विक स्तर पर महत्वाकांक्षी मुजाहिदीन के लिए रसोई सामग्री का इस्तेमाल कर एडवांस्ड बम बनाने पर एक मार्गदर्शिका प्रदान की.
आतंकियों के निशाने पर एलन मस्क, बिल गेट्स और पूर्व अमेरिकी फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नानके हैं. बेन बर्नानके एक यहूदी हैं और उनका अमेरिकी अर्थव्यवस्था-शेयर बाजार में अच्छा खासा प्रभाव है.
वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट में बिल गेट्स के कार्यकाल के दौरान का पुराना भाषण दिखाया गया था. इसी वीडियो में भारतीय मूल के वर्तमान सीईओ सत्या नडेला और पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर को निशाना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










