
आतंकी अबू कताल के सफाए से सहम गया पाकिस्तान... ISI ने हाफिज सईद और बेटे तल्हा की बढ़ाई सिक्योरिटी
AajTak
शनिवार को हाफिज के बेहद करीबी और इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी जिया उर रहमान उर्फ अबु कताल की हत्या कर दी गई थी. अज्ञात हमलावरों ने अबू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. उसकी सुरक्षा में पाकिस्तान आर्मी के जवान भी तैनात थे. इस घटना के बाद हाफिज सईद की सुरक्षा में इजाफा किया गया है.
लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर अबू कताल की हत्या के बाद पाकिस्तानी सरकार टेंशन में है. टॉप इंटेलीजेंस सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद की सुरक्षा सताने लगी है. अबू कताल की मौत के बाद ISI ने सिक्योरिटी रिव्यू की है और सुरक्षा में जवान बढ़ा दिए हैं. हाफिज के बेटे तल्हा सईद की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. तल्हा सईद पर भी पहले हमला हो चुका है.
शनिवार को हाफिज के बेहद करीबी और इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी जिया उर रहमान उर्फ अबु कताल की हत्या कर दी गई थी. अज्ञात हमलावरों ने अबू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. उसकी सुरक्षा में पाकिस्तान आर्मी के जवान भी तैनात थे. इस घटना के बाद हाफिज सईद की सुरक्षा में इजाफा किया गया है.
अबू कताल की गोली मारकर हत्या
अबू कताल, जम्मू कश्मीर के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था और उसका असली नाम जिया उर रहमान था. रविवार को अबू कताल को अज्ञात हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर पर गोली मारी थी.
लाहौर में 2021 में हाफिज सईद के ठिकाने के पास भी फिदायीन हमला हो चुका है, जिसमें हाफिज बाल-बाल बचा था. 2023 में लश्कर के 2 चीफ ऑपरेशन कमांडर और हाफिज के 2 बेहद करीबी आतंकी हंजला अदनान और रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम की भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. दोनों इंडियन एजेंसीज से वांटेड थे.
लश्कर के कैंप में हड़कंप

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








