
आतंकवाद पर UN में पाकिस्तान को भारत की लताड़, कहा - लादेन भी तो वहीं मिला था
AajTak
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि आर. मधुसूदन ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी कोई भी आतंकी घटना होती है तो उसकी जड़ें पाकिस्तान में मिलती हैं.
संयुक्त राष्ट्र के मंच से एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने जवाब देते हुए कहा कि दुनिया में कहीं भी आतंकवादी घटना हो, उसकी जड़ें पाकिस्तान में ही मिलेगी. भारत की ओर से काउंसलर आर. मधुसूदन ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












