
आतंकवाद पर बलूचिस्तान का जिक्र चाहते थे चीन-पाकिस्तान, राजनाथ ने क्यों दस्तखत से किया इनकार? Inside story
AajTak
SCO के ड्राफ्ट में पाकिस्तान और चीन आतंकवाद के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि उन्हें कटघरे में खड़ा न होना पड़े. लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ड्राफ्ट पर साइन करने से मना कर दिया, क्योंकि इससे भारत का पक्ष कमजोर पड़ सकता था.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया. राजनाथ सिंह ने न सिर्फ कड़े शब्दों में पहलगाम हमले की निंदा की बल्कि आगे भी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन को अंजाम देने की चेतावनी दी है. रक्षा मंत्री ने SCO के जॉइंट स्टेटमेंट पर दस्तखत न करके चीन और पाकिस्तान की साजिश की भी पोल खोलकर रख दी है.
भारत को घेरने की साजिश नाकाम
बैठक के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मजबूती के साथ भारत का पक्ष रखा. साथ ही उन्होंने मीटिंग के बाद SCO के जॉइंट डॉक्यूमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया, क्योंकि इसके बहाने चीन और पाकिस्तान, भारत को घेरने की फिराक में थे.
ये भी पढ़ें: आतंकवाद पर कन्नी काट रहे थे चीन-PAK, SCO जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से राजनाथ ने कर दिया इनकार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक SCO के ड्राफ्ट रेजोल्यूशन यानी मसौदा प्रस्ताव में पाकिस्तान आतंकवाद के संदर्भ में बलूचिस्तान का जिक्र करना चाहता था, जिसके बहाने भारत को घेरने की कोशिश हो सके. इस ड्राफ्ट को चीन का भी पूरा समर्थन हासिल था. पाकिस्तान लगातार अपने प्रांत बलूचिस्तान में आजादी की लड़ाई को भारत की तरफ से उकसाया कदम मानता है और भारत पर बलूचिस्तान को अस्थिर करने के झूठे आरोप लगाता रहता है. इसी वजह से वह बलूचिस्तान के बहाने भारत को निशाना बनाने की फिराक में था.
पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












