
'आतंकवादी संगठनों पर धन बर्बाद कर रहा आपका शासन...', ईरान के नागरिकों को बेंजामिन नेतन्याहू का संदेश
AajTak
प्रधानमंत्री ने ईरानी जनता से अपील की कि वे एक बेहतर भविष्य की उम्मीद करें, जिसमें उनकी बुनियादी जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "सोचिए अगर वह धन जो ईरान के नेता परमाणु हथियार और विदेशी युद्धों में बर्बाद कर रहे हैं, आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और देश के विकास में लगाया जाता."
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान की जनता को सीधे संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने ईरानी शासन की कड़ी आलोचना की. नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, "हर दिन, ईरान का शासन आपको दबा रहा है और पूरे क्षेत्र को युद्ध और अंधकार में धकेल रहा है." उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नेताओं की प्राथमिकता जनता का कल्याण नहीं, बल्कि लेबनान और गाज़ा में फालतू के युद्धों में पैसे बर्बाद करना है.
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज में ईरान की जनता से बिना किसी मीडियम के और सीधे संवाद कर रहा हूं. इस दौरान जरूरी बयान जारी करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि, ईरानी शासन अपने लोगों की बजाय विदेशों में युद्ध और आतंकवादी संगठनों पर धन बर्बाद कर रहा है. नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, "हर दिन, ईरान का शासन आपको दबा रहा है और पूरे क्षेत्र को युद्ध और अंधकार में धकेल रहा है."
प्रधानमंत्री ने ईरानी जनता से अपील की कि वे एक बेहतर भविष्य की उम्मीद करें, जिसमें उनकी बुनियादी जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "सोचिए अगर वह धन जो ईरान के नेता परमाणु हथियार और विदेशी युद्धों में बर्बाद कर रहे हैं, आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और देश के विकास में लगाया जाता."
नेतन्याहू ने ईरानी लोगों को याद दिलाया कि एक दिन ईरान आज़ाद होगा और जब यह होगा, तो इज़राइल और ईरान के बीच शांति स्थापित होगी. उन्होंने कहा, "हमारे दोनों प्राचीन देश, यहूदी और फ़ारसी, एक दिन शांति से साथ रहेंगे." ईरान के लोगों का शासन द्वारा हिज़बुल्लाह और हमास जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने में कोई योगदान नहीं है. उन्होंने ईरान के लोगों को भरोसा दिलाया कि इज़राइल उनके साथ खड़ा है और दोनों देशों के बीच शांति और समृद्धि का भविष्य संभव है.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने ईरानी शासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा लिया है, लेकिन साथ ही ईरान की जनता के साथ शांति की उम्मीद भी जताई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









