
'आज से शुरू हो रहा भारतीय नववर्ष', 'मन की बात' के 120वें एपिसोड में PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, 'यह हम सबके लिए गर्व करने वाली बात है कि आज हमारे योग और पारंपरिक दवाइयों को लेकर पूरी दुनिया में जिज्ञासा बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा योग और आयुर्वेद को वेलनेस का एक बेहतरीन माध्यम मानकर इसे अपना रहे हैं. अब जैसे दक्षिण अमेरिका का देश चिली है. वहां आयुर्वेद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान देशवासियों को संबोधित किया. 120वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है. आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है. इस बार विक्रम संवत 2082 (दो हजार बयासी) शुरू हो रहा है.
पीएम मोदी ने कहा, 'आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे 'मन की बात' करने का अवसर मिला है. आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है. आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। इस बार विक्रम संवत 2082 (दो हजार बयासी) शुरू हो रहा है. इस समय मेरे सामने आपकी ढेर सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं. कोई बिहार से हैं, कोई बंगाल से, कोई तमिलनाडु से हैं, कोई गुजरात से हैं. इनमें बड़े रोचक तरीके से लोगों ने अपने मन की बातें लिखकर भेजी हैं. कई सारी चिट्ठियों में शुभकामनाएं भी हैं, बधाई संदेश भी हैं.'
'पिछले 7-8 साल में 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी का संरक्षण हुआ'
'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं. आज के एपिसोड में उन्होंने कहा, 'बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं. पिछले कुछ सालों में इस अभियान के तहत देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. मैं आपको एक दिलचस्प आंकड़ा देता हूं. पिछले 7-8 साल में नए बने टैंक, तालाब और अन्य वॉटर रिचार्ज स्ट्रक्चर से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से भी ज्यादा पानी का संरक्षण हुआ है.'
'पूरी दुनिया में बढ़ रही योग और पारंपरिक दवाइयों की लोकप्रियता'
पीएम मोदी ने कहा, 'यह हम सबके लिए गर्व करने वाली बात है कि आज हमारे योग और पारंपरिक दवाइयों को लेकर पूरी दुनिया में जिज्ञासा बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा योग और आयुर्वेद को वेलनेस का एक बेहतरीन माध्यम मानकर इसे अपना रहे हैं. अब जैसे दक्षिण अमेरिका का देश चिली है. वहां आयुर्वेद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. पिछले साल मैं ब्राजील की यात्रा के दौरान चिली के राष्ट्रपति से मिला था. आयुर्वेद की इस लोकप्रियता को लेकर हमारे बीच काफी चर्चा हुई थी. मुझे Somos India नाम की टीम के बारे में पता चला है. स्पैनिश में इसका अर्थ है- We are India. यह टीम करीब एक दशक से योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने में जुटी है. उनका फोकस इलाज के साथ-साथ एजुकेशनल प्रोग्राम पर भी है. वे आयुर्वेद और योग से संबंधित जानकारियों को स्पैनिश भाषा में ट्रांसलेट भी करवा रहे हैं. सिर्फ पिछले वर्ष की बात करें, तो उनके अलग-अलग इवेंट्स और कोर्सेस में करीब 9 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था. मैं इस टीम से जुड़े सभी लोगों को उनके इस प्रयास के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








