
आज से पैदा हुए बच्चे होंगे Generation BETA के... जानिए इन्हें क्यों कहा जा रहा AI जेनरेशन
AajTak
Generation Beta 2025: आपने अभी तक जेनरेशन अल्फा और जेन Z के बारे में सुना होगा. लेकिन नए साल से एक और नई जेनरेशन हमारे बीच आ रही है, जिसका नाम 'Generation Beta' होगा.
अभी तक हम Gen G और Gen Alpha के बीच अंतर करना सीख ही रहे थे कि एक और जेनरेशन आ गई है. इस नई जेनरेशन का नाम है 'जेनरेशन बीटा'. एक जनवरी 2025 से जन्मे बच्चों को 'जेनरेशन बीटा' नाम दिया गया है.
आमतौर पर किसी भी जेनरेशन का नाम उस वक्त के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक घटनाओं के आधार पर तय किया जाता है. किसी जेनरेशन की शुरुआत और अंत उस समय की कोई बड़ी घटना (युद्ध, आर्थिक वृद्धि या फिर कोई बड़ा टेक्नोलॉजी बदलाव) के अधार पर रखा जाता है. ये जेनरेशन आमतौर पर 15-20 साल की अवधि की होती हैं.
तो चलिए जानते हैं जेनरेशन का नाम और उनके पीछे की कहानी.
The Greatest Generation (GI जेनरेशन): 1901-1927
इस समय पैदा होने वाले जेनरेशन को The Greatest Generation के नाम से जाना जाता है. इस जेनरेशन के ज्यादातर लोगों ने ग्रेट डिप्रेशन (महामंदी) का दुख झेला था. इस समय पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चे सैनिक बने और World War 2 में देश की रक्षा के लिए भाग लिया. इस समय अपने परिवार का पालन-पोषण करना एक उपलब्धि माना जाता था. इस पीढ़ी का अपने काम पर काफी ज्यादा फोकस था, जो उनकी पहचान बन गई. उन्होंने जो अनुभव किया था वह अपने अगली पीढ़ियों को भी विरासत में सौंपा था.
The Silent (साइलेंट) Generation: 1928-1945

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









