
आज भी जेल में रहेंगे Aryan Khan, कल बेल पर फिर होगी सुनवाई
AajTak
आर्यन खान की जमानत पर आज की सुनवाई खत्म हो चुकी है. बेल की अर्जी पर बुधवार को फिर जारी रहेगी सुनवाई. कल दोपहर 2.30 बजे बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई होगी. उम्मीद है कल आर्यन की बेल पर कोर्ट अपना फैसला सुना देगा. आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि आर्यन कोविड के दौरान भारत लौटे हैं. वे कैलिफोर्निया में पढ़ रहे थे. आर्यन कस्टमर नहीं थे. आर्यन खान क्रूज पार्टी में स्पेशल गेस्ट थे. प्रदीप गाबा ने आर्यन को पार्टी में बुलाया था. प्रदीप गावा इवेंट मैनेजर थे. आर्यन और अरबाज को बुलाया गया था. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












