
आज का दिन: योगी कैबिनेट में कौन से नए चेहरे बनाए जा सकते हैं मंत्री?
AajTak
पांच राज्यों में चुनावों के नतीजे आ चुके हैं. अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली में थे. पीएम से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. कहा जा रहा है कि नई सरकार के गठन को लेकर ये मुलाकातें हुईं है
चुनावी नतीजों के आने के बाद अब पार्टियाँ आगे की प्रक्रियाओं की ओर बढ़ चुकी हैं. हारे हुए मंथन में जुटे हैं तो जीते हुए सरकार के गठन की तैयारियों में. कांग्रेस ने कल CWC की मीटिंग की. हार के कारणों पर चर्चा हुई और पार्टी अध्यक्ष कौन होगा इस पर भी बातें हुईं. उधर पंजाब में जीतने के बाद आम आदमी पार्टी का कल रोड शो था. जिसमे भगवंत मान के साथ आप के मुखिया केजरीवाल भी मौजूद थे. यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली में थे. पीएम से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. कहा जा रहा है कि नई सरकार के गठन को लेकर ये मुलाकातें हुईं है जो कल देर रात तक चलती रही. तो कल दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने किनसे किनसे मुलाकात की और उन मुलाकातों में बातें क्या हुईं?
बहरहाल ये तो दिल्ली की सुगबुगाहट थी. लखनऊ में भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म है. प्रदेश की बीजेपी सरकार के मंत्रीमंडल के स्वरूप को लेकर बातें चल रही हैं. मनजीत जी ने भी कहा कि इस बार कई नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे. तो अब वो सम्भावित नाम कौन हैं जिनकी चर्चा है. और सरकार का स्वरूप इस बार कैसा रहने वाला है?
रूस यूक्रेन की जंग को कल अठारह दिन बीत गए. तबाही के अंदेशे से इमारतों के खंडहर बनने से लेकर अब ये लड़ाई निर्दोषों की मौत तक आ गई है. यूक्रेन की राजधानी से लगातार खाली कराया जा रहा है. इसी बीच इरविन में गोलीबारी में एक अमेरिकी पत्रकार की मौत भी हो गई. दोनों देश तीन बार बातचीत भी कर चुके हैं. पर इस लड़ाई के थमने के आसार बहुत दूर तक नहीं दिख रहे हैं. कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसीज की रिपोर्ट बता रही हैं कि मारियुपोल शहर में हालात गंभीर हो गए हैं, यहां भोजन और पानी भी अब खत्म होने की कगार पर है. कल रूस ने लवीव के पास एक सैन्य बेस इंटरनेशनल सेंटर फॉर पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है. रूस कह रहा है कि यहाँ विदेशी देशों से मिले सैन्य उपकरणों का भंडारण किया जा रहा था। हमले में 180 विदेशी हत्यारे मारे गए जबकि यूक्रेन के अनुसार यहाँ यूक्रेनी लोग थे और इस हमले में 35 लोगों की जान चली गई. तो रूसी हमलों की बढ़ी फ्रीक्वेंसी इस युद्ध को लेकर क्या संकेत दे रही है और यूक्रेन में अभी ताज़ा हालात क्या हैं?
रूस जैसे ही हमलों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाता है..राजधानी कीव को लेकर खतरे की बातें शुरू हो जाती हैं. कल हुए हमलों के बाद भी कहा गया कि कीव के ऊपर ख़तरा बढ़ रहा है. हालांकि ये बातें एक हफ्ते से चल रही हैं. तो रूस की सेना का काफिला जिसके कीव की तरफ बढ़ने की बात हो रही है, उसकी अभी की स्थिति क्या है? और यूक्रेन उन्हें रोकने में कितना कामयाब हो सका है ?
उधर कल भारतीय दूतावास ने युक्रेन में अपना दूतावास पोलैंड शिफ्ट कर दिया. दरअसल पहले ये दूतावास कीव से लवीव शिफ्ट हुआ था. मगर बीते 24 घण्टे में लवीव शहर पर हुए हमलों के बाद अब ये पोलैंड ले जाया गया है.
भारतीय दूतावास के इस फैसले को किस तरह से देखा जाना चाहिए और लवीव जहाँ से ये दूतावास पोलैंड शिफ्ट किया गया है वहाँ अभी क्या सिचुएशन है?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







