
आज का दिन: योगी के सामने अखिलेश यादव विपक्ष का नेता क्यों नहीं बनना चाह रहे हैं?
AajTak
उत्तर प्रदेश ने ये तो तय कर दिया कि योगी आदित्यनाथ ही उसके मुख्यमंत्री होंगे… लेकिन चेक्स एन्ड बैलेंस के लिए, उनकी पॉलिसीज पर नुक्ता चीनी करने के लिए यूपी असेम्बली में सदन के दूसरी ओर कौन बैठेगा, इस बारे में अब भी सस्पेंस है.
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में हार के बाद मची झौं-झौं अब तक जारी है. बैठकों बयानों का सिलसिला चल रहा है. पहले CWC की बैठक हुई उसके बाद से ही जी23 ग्रुप एक्टिव है.
कांग्रेस आलाकमान के सामने क्यों नरम पड़ा G23 गुट?
बुधवार को जब इस ग्रुप की बैठक हुई थी तो कांग्रेस आलाकमान के ख़िलाफ कई बयान भी आए थे. कल जी-23 ग्रुप के नेता भूपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे और कहा जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद की सोनिया गांधी से फ़ोन पर बात हुई है और वे जल्द मुलाक़ात कर सकते हैं हालांकि होनी तो कल ही थी पर हो नहीं पाई . फ़िलहाल कहा ये जा रहा है कि दो रोज़ पहले तक जो जी23 नेताओं का धड़ा गांधी परिवार के खिलाफ मुखर दिख रहा था वो अब धीरे धीरे शांत हो रहा है, मतलब समझौता करने की तरफ बढ़ रहा है. तो कुछ रोज़ पहले तक जी 23 गुट जो पार्टी के खिलाफ मुखर था वो अचानक से नरम पड़ता क्यों दिख रहा है, कारण क्या है इसका?
अखिलेश की जगह कौन हो सकता है नेता प्रतिपक्ष?
हफ्ते भर पहले उत्तर प्रदेश ने ये तो तय कर दिया कि योगी आदित्यनाथ ही उसके मुख्यमंत्री होंगे… लेकिन चेक्स एन्ड बैलेंस के लिए, उनकी पॉलिसीज पर नुक्ता चीनी करने के लिए यूपी असेम्बली में सदन के दूसरी ओर कौन बैठेगा, इस बारे में अब भी सस्पेंस है. जी... लीडर ऑफ ओपोजिशन की बात कर रहे हैं हम. समाजवादी पार्टी में मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनाव जीते हैं, लोगों को उम्मीद थी कि वे यूपी असेम्बली से बीजेपी के सामने लोहा लेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि अखिलेश विधायकी के बजाय सांसद ही बने रहना चाहते हैं. ऐसे में, सवाल उठता है कि सदन में बीजेपी को घेरने के लिए सपा किसे अपना चेहरा बनाएगी. लेकिन उससे पहले ये जानने के लिए कि अखिलेश क्यों सांसद ही बने रहना चाहते हैं, उनके पास नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका था, बावजूद इसके वे क्यों पीछे हट रहे हैं? में कौन से नाम हैं जिनकी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चेहरा बनने को लेकर चर्चा हो रही है?
असानी चक्रवात को लेकर क्या हैं सरकार की तैयारियां?

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







