
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने सुभाष चंद्र बोस और INA के वीरों को किया नमन
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेताजी के नेतृत्व में वर्ष 1943 में ही अंडमान और निकोबार में तिरंगा फहराकर भारत की आज़ादी की घोषणा की गई थी. INA के सेनानी अनंतकाल तक राष्ट्रप्रथम की प्रेरणा बने रहेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज़ाद हिन्द फौज (INA) के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके योगदान को याद किया. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और INA के वीर सेनानियों को नमन किया. अमित शाह ने कहा है कि आज़ाद हिन्द फौज के माध्यम से नेताजी ने क्रांतिकारियों के मन में यह विश्वास प्रबल किया कि अपनी सेना और सैन्य अभियानों के बल पर देशवासी स्वाधीनता प्राप्त कर सकते हैं.
गृह मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि आज़ाद हिन्द फौज के गठन से क्रांतिकारियों को यह दृढ़ विश्वास मिला कि भारत अपनी स्वयं की सेना के सैन्य अभियानों के दम पर आज़ादी हासिल कर सकता है. यह विश्वास देश की स्वतंत्रता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था.
अमित शाह ने साल 1943 में हुए ऐतिहासिक क्षण का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि नेताजी के नेतृत्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराया गया था और वहीं से भारत की आज़ादी की घोषणा कर दी गई थी. यह कदम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ INA के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रमाण था.
अमित शाह ने कहा है कि INA के वीर सेनानी हमेशा अनंतकाल तक राष्ट्रप्रथम की प्रेरणा बने रहेंगे. उनका बलिदान और देश के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









