
आजम खान ने किया इशारा...और अखिलेश विरोधी दिखाने लगे भाईचारा
AajTak
समाजवादी पार्टी में इन दिनों सियासी उठा पटक जारी है. शिवपाल यादव एक तरफ अखिलेश यादव से नाराज हैं तो आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी अलग सियासी बिसात बिछाने में जुटे हैं. ऐसे में सपा के कद्दावर मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान ने महज एक इशारा किया तो अखिलेश विरोधियों में भाईचारा दिखने लगा है.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कुनबा क्या एक बार फिर से बिखरेगा, क्योंकि चुनाव के बाद से भी सपा में शह-मात का खेल जारी है. सीतापुर जेल में दो साल से बंद सपा विधायक आजम खान ने अपने समर्थकों के जरिए महज एक इशारा दिया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज है तो बस उनसे मिलने के लिए सियासी दलों के नेताओं का तांता लग गया. इससे सूबे की सियासत में एक नए समीकरण बनने के संकेत भी मिल रहे हैं.
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रामपुर जाकर आजम परिवार से मुलाकात किया तो अब शिवपाल यादव शुक्रवार को सीतापुर जेल में आजम खान से मिले. दलित नेता चंद्रशेखर आजाद भी आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल जाने के लिए तैयार बैठे हैं. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तो आजम खान को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता भी भेज दिया है. साथ ही ओवैसी ने तो जेल में ही आजम खान से मुलाकात का समय मांगा है. ऐसे में साफ है संकेत है कि सूबे की सियासत में कुछ तो खिचड़ी जरूर पक रही है.
दरअसल, सपा के कद्दावर नेता आजम खान पिछले दो सालों से सीतापुर की जेल में बंद हैं और उन पर करीब 80 मुकदमें दर्ज हैं. आजम खान इतने लंबे समय तक तो आपातकाल के दौर में भी जेल में बंद नहीं रहे हैं. इन दो सालों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव महज एक बार ही आजम खान से मिलने सीतापुर जेल गए हैं, लेकिन उनकी रिहाई के लिए अभी तक किसी तरह का कोई बड़ा आंदोलन नहीं खड़ा कर सके. ऐसे में अब आजम खान खेमे से अखिलेश यादव के खिलाफ बगावती सुर उठने लगे हैं तो उनके समर्थन में सपा के कई मुस्लिम नेता इस्तीफा दे चुके हैं.
आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां के शानू के कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सही कहा था कि अखिलेश यादव ही नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं. उन्होंने कहा कि आजम खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में हैं, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केवल एक बार ही जेल में उनसे मिलने गए. मुसलमानों ने सपा को एकतरफा वोट किया है, लेकिन पार्टी में मुस्लिमों को ही महत्व नहीं दिया जा रहा है. मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है, अखिलेश यादव चुप है.
आजम खान मीडिया प्रभारी के बयान के बाद से ही आजम समर्थक अखिलेश के खिलाफ बगावती तेवर में हैं, खून से खत लिख रहे हैं और सपा के खिलाफ मुस्लिमों की अनदेखी का बयान जारी कर रहे हैं. एक के बाद एक सपा का मुस्लिम नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. इसके बाद से ही आजम खान और उनके परिवार से नेताओं ने मुलाकात का सिलसिला भी शूरू कर दिया है, क्योंकि माना जा रहा है कि आजम खान जल्द ही जेल से बाहर निकलने वाले हैं. आजम खान के खिलाफ दर्ज कई मामले में जमानत मिल चुकी है और बस एक केस ही बचा है.
आजम खान के जेल से बाहर आने से पहले ही सियासी तानाबना बुना जाने लगा है. ऐसे में सबसे पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने रामपुर जाकर आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम से मिले और फिर उनकी पत्नी तंजीम फातिमा से भी मुलाकात की. जयंत चौधरी ने इस दौरान आजम खान के साथ अपने पारिवारिक संबंध बताया. उन्होंने कहा कि आजम खान का परिवार काफी कुछ परेशानियों का सामना कर रहा है. ऐसे में मेरी जिम्मेदारी थी कि जब में रामपुर आया था तो उनसे मिलूं. जयंत ने आजम खान के परिवार से अपना बहुत पुराना रिश्ता बताया और कहा कि उनके पिता चौधरी अजीत सिंह उनके बहुत अच्छे दोस्त थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







