
आजम खान को लेने पहुंचे शिवपाल यादव, 27 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे सपा नेता
AajTak
रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान शुक्रवार को जेल से रिहा होंगे. सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत गुरुवार को ही मिल गई थी और रिहाई का आदेश गुरुवार रात जिला कारागार पहुंच गया था. लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई के चलते उन्हें एक और रात जेल में गुजारनी पड़ी. सीतापुर जेल के बाहर भारी संख्या में उनके कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं. 27 महीनो के बाद खान जेल से बाहर आएंगे. जेल के बाहर उनका वेलकम करने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचे हैं. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला भी जेल के गेट के बाहर पिता का इंतजार कर रहे हैं. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












