
आजमगढ़ में निरहुआ बनाम धर्मेंद्र यादव की चुनावी जंग में ये 6 फैक्टर्स तय करेंगे हार-जीत
AajTak
आजमगढ़ संसदीय सीट एक बार अखिलेश यादव के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है. बीजेपी भी आजमगढ़ जीतने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए है. जातिगत समीकरणों के हिसाब से यह सीट समाजवादी पार्टी की है. पर हार-जीत का फैसला इतना आसान नहीं है.
देश में इस बार बहुत कम ऐसी सीटें हैं जहां मुकाबला बहुत रोचक होने वाला है. अधिकतर जगहों पर जहां कोई बड़ा नाम चुनाव लड़ रहा है वहां उसका प्रतिद्वंद्वी बहुत समान्य है. इस कारण रोचक मुकाबले वाली सीटों की संख्या बहुत कम हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से अपने परिवार के ही धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाकर आजमगढ़ के मुकाबले को रोचक बना दिया है. अब आजमगढ़ देश की उन चुनिंदा सीटों में से एक हो गया है जहां का मुकाबला कांटें का होने वाला है.
आजमगढ़ में एक तरफ तो भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ यादव हैं जो फिलहाल आजमगढ़ के सिटिंग एमपी हैं. बीजेपी ने उन्हें फिर से लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को ही मैदान में उतारा है जो पिछली बार निरूहआ से चुनाव हार गए थे. पर हारने का अंतर इतना कम था कि इस बार जीत का गणित उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है. पर राजनीति अनंत संभावनाओं का खेल है. इसलिए चुनाव परिणाम आने के पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि ऊंट किस करवट बैठेगा. आजमगढ़ के लोगों और कई राजनीतिक विश्वेषकों से बातचीत के आधार पर समझ में ये आ रहा है कि आजमगढ़ की लड़ाई में निम्न 6 फैक्टर प्रभावी हो सकते हैं.
1-2019 से कम वोट पाकर भी निरहुआ जीत गए थे उपचुनाव
भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ यादव आजमगढ़ के नहीं हैं पर 2019 से ही वो आजमगढ़ में रह रहे हैं. 2019 में वो अखिलेश यादव से करीब 2 लाख 60 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे. पर उन्होंने आजमगढ़ की मिट्टी से अपना नाता नहीं तोड़ा और लगातार जनता के बीच ही रहे. अखिलेश ने चूंकि विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया इसलिए उन्होंने आजमगढ़ संसदीय सीट छोड़ दी. बाद में उपचुनाव हुए और इस सीट पर धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी ने प्रत्य़ाशी बनाया पर बीजेपी के निरहुआ यादव से उन्हें हार मिली. हालांकि 2019 के चुनावों में निरहुआ यादव को करीब 361704 वोट मिले थे जो उपचुनावों में घटकर 312000 के करीब हो गए थे. फिर भी निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को करीब 8 हजार वोटों से हराया. उसके बाद निरहू यादव ने आजमगढ़ को अपना कर्म स्थली बना लिया. निरहू समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर रहने वाले नेता हैं. क्षेत्र में लगातार उपस्थिति से उनकी छवि आम नेताओं के मुकबाले बेहतर है. इसलिए यहां मुकाबला कांटें का होने वाला है.जीत-हार का फैसला तत्कालीन परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.
2- क्या गुड्डू जमाली को केवल बीएसपी के वोट मिले थे
2019 के चुनावों में करीब 3 लाख से अधिक वोटों से जीतने वाली समाजवादी पार्टी कुछ महीने बाद हुए उपचुनाव में करीब 8 हजार वोटों से चुनाव हार जाती है. दरअसल बीएसपी ने एक मुस्लिम प्रत्याशी गुड्ड जमाली को चुनाव में खड़ा कर दिया. गुड्डू जमाली को करीब ढाई लाख वोट पाने में सफल रहे . जाहिर है कि वो समाजवादी पार्टी की हार का मुख्य कारण बने. बीजेपी के निरूहुआ यादव ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को करीब 8 हजार वोटों से हरा दिया.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








