
आगरा में राहुल और अखिलेश की यात्रा, कांग्रेस बोली-'इंडिया' 'जनबंधन' अन्याय काल के अंधेरे को दूर करने के लिए तैयार
AajTak
आगरा में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि ‘इंडिया’ ‘जनबंधन’ ‘अन्याय काल के अंधेरे’ को दूर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
आगरा में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि ‘इंडिया’ ‘जनबंधन’ ‘अन्याय काल के अंधेरे’ को दूर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव के एकसाथ आने से सपा अध्यक्ष के यात्रा में शामिल होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी अनिश्चितता समाप्त हो गई.
यह भी पढ़ें: 'अगले पांच साल...', खजुराहो में अमित शाह ने BJP वर्कर्स को दिया 'जीत का मंत्र', राहुल गांधी पर तंज के साथ गिनाए सरकार के काम
दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर समझौता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर समझौता किया, लेकिन दोनों दलों ने पंजाब में ‘विशेष परिस्थितियों’ को देखते हुए अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हाल ही में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ समझौता करने के बाद, कांग्रेस ने ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ 125 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है.
हालांकि, चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, क्योंकि ‘इंडिया’ गठबंधन को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख राज्यों में सीट-बंटवारे के समझौते पर काम करना है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आगरा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उत्साही और ऊर्जावान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आगरा में ऐतिहासिक रोडशो शुरू करने से पहले नेताओं ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.’
रमेश ने कहा, ‘‘इंडिया ‘जनबंधन’ अन्याय काल के अंधेरे को दूर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.’’ कांग्रेस नेता रमेश ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने उत्तर प्रदेश में अपनी यात्रा पूरी कर ली है, जो आठ दिनों तक चली. उन्होंने कहा कि यात्रा चंदौली से शुरू हुई और वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस और आगरा जिलों से होकर गुजरी. रमेश ने कहा, ‘निस्संदेह, आज दोपहर आगरा में अखिलेश यादव की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण बिंदु थी.’

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








