
आगरा: जहरीली शराब के पीने से 8 की मौत, प्रशासन बोला- ज्यादा पीने से गई जान
AajTak
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में अवैध रूप से शराब का धंधा तो चल ही रहा है, इस काम को पुलिस संरक्षण भी मिल रहा है. लेकिन प्रशासन ने अभी के लिए खुद को इस विवाद से दूर रखा है. प्रशासन की तरफ से जोर देकर कहा जा रहा है कि ये मौतें जहरीली शराब पीने से नहीं हुई हैं. उनके मुताबिक शराब के ज्यादा सेवन ने कुछ लोगों की जान ली है.
यूपी के आगरा में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है यहां पर 8 लोगों ने अब तक अपनी जान गंवा दी है. पिछले 48 घंटों में देवरी और डौकी इलाकों में ये मौतें हुई हैं. गांव वालों का आरोप है कि लंबे समय से यहां पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है. वहीं प्रशासन ने कह दिया है कि मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई है.More Related News













