
आगरा के होटल में चल रही थी शराब पार्टी... झगड़े के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, बीते महीने जेल से छूटा था
AajTak
यूपी के आगरा में देर रात एक होटल के कमरे में हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित एक होटल में शराब पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस गैंगवार और रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है.
आगरा में देर रात एक होटल रूम में खौफनाक वारदात हो गई. यहां जेल से छूटकर आए राज चौहान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. वारदात की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ डीसीपी सिटी मौके पर पहुंच गए और जायजा लिया. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
यह मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया पर स्थित होटल का है. यहां देर रात राज चौहान अपने साथियों के साथ होटल पहुंचा था. होटल के कमरे में शराब पार्टी चल रही थी. आशंका है कि शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ और फिर राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कबड्डी में रंजिश के बाद वारदात को दिया अंजाम
कमरे से अचानक गोली चलने के आवाज आई तो होटल में हड़कंप मच गया. गोली लगने के बाद राज कमरे से बाहर भी भागा, लेकिन वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. राज की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए.
बीते 2 दिसंबर को राज चौहान हत्या के प्रयास के मामले में एक साल जेल में रहने के बाद बाहर आया था. जब राज की जमानत हुई, और उसको जेल से घर लाया जा रहा था तो एक बड़ा जुलूस निकाला गया. उसका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत भी किया गया था.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








