
'आखिर मेरा गुनाह क्या था, क्या मैं ईमानदार नहीं था...', टिकट कटने के बाद छलका BJP सांसद राहुल कस्वां का दर्द
AajTak
क्या मैं ईमानदार नहीं था? क्या मैं मेहनती नहीं था? क्या मैं निष्ठावान नहीं था? क्या मैं दागदार था? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी? यह बातें राजस्थान के चुरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ने कही हैं. इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है.
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) 195 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. इस लिस्ट में राजस्थान की 15 सीटें भी शामिल हैं. इस बार बीजेपी ने राजस्थान की चुरू सीट से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पैरालंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को टिकट दिया गया है. बीजेपी के इस कदम के बाद राहुल कस्वां ने अपना दर्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया पर लिखा,'क्या मैं ईमानदार नहीं था? क्या मैं मेहनती नहीं था? क्या मैं निष्ठावान नहीं था? क्या मैं दागदार था? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी? मा. प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में, मैं सबसे आगे था. ओर क्या चाहिए था? जब भी इस प्रश्न को मैंने पूछा, सभी निरुत्तर और निःशब्द रहे. कोई इसका उत्तर नही दे पा रहा. शायद मेरे अपने ही मुझे कुछ बता पाएं.' राहुल कस्वां की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. अब तक दो हजार लोग उनकी पोस्ट को शेयर कर चुके हैं.
कांग्रेस से आए 2 नेताओं को टिकट
बता दें कि राजस्थान में बीजेपी ने 25 में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह को फिर से टिकट दिया गया है. दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. वह पहले से ही इस सीट से सांसद हैं. कांग्रेस से पाला बदलकर आए दो नेताओं को भी टिकट दिया गया है. महेंद्रजीत मालवीय और ज्योति मिर्धा कांग्रेस छोड़कर आए थे, जिन्हें क्रमश: बांसवाड़ा और नागौर से टिकट दिया गया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला कोटा से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
विवादित चेहरों से बनाई दूरी
राजस्थान में एक ट्रेंड यह देखा गया है कि पार्टी ने तमाम विवादित चेहरे से दूरी बना ली है. रंजिता कोली भरतपुर से सांसद थीं, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है. राहुल कस्वां की जगह देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया गया है, जो राजनीति में अपनी एंट्री कर रहे हैं. राजस्थान में पार्टी ने जिताऊ उम्मीदवारों पर भरोसा किया है और यही वजह है कि कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट दिया गया है. मसलन, पहली लिस्ट में पार्टी जीतने वाले उम्मीदवारों पर फोकस किया गया है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







