
आखिरकार झुका पाकिस्तान, T-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में ही होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा. रविवार को लाहौर में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस मुद्दे पर सहमति बन गई है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी कि भारत-पाकिस्तान मैच अपने तय शेड्यूल पर ही खेला जाएगा. बैठक के बाद यह भी साफ हो गया है कि मैच के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान को इस लंबी और मैराथन बैठक से कोई बड़ा फायदा नहीं मिला.
पाकिस्तान ने पहले अपनी सरकार की सलाह पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की बात कही थी, जिससे पूरे टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे. हालांकि आईसीसी की सख्ती, बांग्लादेश की अपील और लगातार बातचीत के बाद पाकिस्तान पीछे हटता नजर आया.
यह भी पढ़ें: भारतीय प्लेयर्स से हाथ मिलाने की जिद पर क्यों अड़ा पाकिस्तान... लाहौर में सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
लाहौर मीटिंग के बाद रास्ता साफ
लाहौर में हुई बैठक कई घंटों तक चली, लेकिन सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से रखी गई ज्यादातर मांगों पर आईसीसी ने सहमति नहीं जताई. इसके बाद पीसीबी ने बहिष्कार के रुख को नरम किया और अब मैच खेले जाने का रास्ता साफ हो गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












