
आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी... दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, ये सावधानी बरतने की सलाह
AajTak
दिवाली की रात 10 बजे दिल्ली के नेहरू नगर, पटपड़गंज, अशोक विहार और ओखला में PM 2.5 का लेवल 850 से 900 के बीच दर्ज किया गया. वहीं विवेक विहार में ये 1800 और पटपड़गंज में 1500 तक चला गया यानी तय सीमा से 30 और 25 गुना ज्यादा है. ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. खासकर सांस संबंधित बीमारी वाले मरीज, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सलाह दी गई है.
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो चुकी है. आलम ये है कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पीएम 2.5 का स्तर तय सीमा से पंद्रह गुना ज्यादा हो गया. गुरुवार को दिवाली की रात 10 बजे दिल्ली के नेहरू नगर, पटपड़गंज, अशोक विहार और ओखला में PM 2.5 का लेवल 850 से 900 के बीच दर्ज किया गया. वहीं विवेक विहार में ये 1800 और पटपड़गंज में 1500 तक चला गया यानी तय सीमा से 30 और 25 गुना ज्यादा है. ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. खासकर सांस संबंधित बीमारी वाले मरीज, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सलाह दी गई है.
एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के अपोलो के डॉक्टर निखिल मोदी ने कहा कि लगभग 10 से 14 दिन से वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही है. ज़्यादातर समय वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रहा है. करीब एक हफ़्ते से हम कई ऐसे मामले देख रहे हैं जिनमें खांसी, सांस लेने में कठिनाई और छाती में संक्रमण की समस्याएं सामने आई हैं. इस तरह के मरीज गुरुवार रात से हमारे पास आ रहे हैं. मैंने जो देखा है वो ये है कि आपातकालीन स्थिति में कुछ मरीज़ गंभीर बीमारी के साथ आए हैं और अभी भी तमाम मरीज अपने लिए अपॉइंटमेंट बुक करा रहे हैं. यानी प्रदूषण बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है.
डॉक्टर ने बताया कि जब कोई भी इस तरह के स्मॉग या खराब हवा के संपर्क में आता है तो सबसे पहले उनकी आंखें प्रभावित होती हैं. जैसे आंखों से पानी आना, आंखों में खुजली, छींक आना, नाक बहना, गले में खराश, जलन, खांसी जैसी समस्याएं प्रदूषण के कारण होती हैं. और फिर जब यह फेफड़ों तक पहुंचता है तो यह सांस लेने में कठिनाई, छाती में जमाव और अधिक से अधिक बलगम बनने का कारण बनता है और बाद में यह बलगम संक्रमण में बदल जाता है. और फिर आपको निमोनिया और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं, स्थिति कई बार इतनी गंभीर हो जाती है कि लोग आईसी तक पहुंच सकते हैं. कारण, हवा में इस समय सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसें मौजूद हैं.
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी खतरा
उन्होंने बताया कि जिन लोगों को अस्थमा है उनका अस्थमा और भी खराब हो सकता है. इन गैसों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फेफड़ों में होने वाले बदलावों का खतरा बढ़ जाता है. आप सीओपीडी जैसी बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं, कैंसर का खतरा, जिसे हम पहले केवल धूम्रपान से जोड़कर देखते थे. अब हम देखते हैं कि कम उम्र के मरीज जो इस प्रदूषण के संपर्क में आते हैं, उन्हें कैंसर हो जाता है, कई अन्य समस्याएं होती हैं. यहां तक कि इन हानिकारक गैसों के संपर्क में आने से टीबी जैसे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. कल रात (गुरुवार) से तमाम मरीजों के कॉल आ रहे हैं इसी तरह की समस्याओं को लेकर. हमने उन्हें सलाह दी है कि प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर वे बाहर न जाएं. जब भी आप बाहर जाएं तो मास्क पहनें. हालांकि ऐसा नहीं है कि बाहर निकलने से ही सब कुछ ठीक रहेगा. क्योंकि आपके घर की जहरीली हवा घर तक भी पहुंचेगी. इसलिए भी कई लोग घर में रहते हुए भी खांसी जैसी समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि बाहर के मुकाबले घर पर रहने में जोखिम कम है.
ये सावधानी बरतने की सलाह

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







