
आंखों में काजल-बिखरे बाल, व्हाइट क्रॉप टॉप में Janhvi Kapoor का स्टनिंग लुक, मनीष मल्होत्रा बोले- Uffff
AajTak
लेटेस्ट फोटोज में जाह्नवी कपूर बीच पर सनसेट के खूबसूरत नजारे को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. जब कुदरत की खूबसूरती के नजारे का आप इतने करीब से दीदार कर रहे हों तो उसे अपने कैमरे में कैद करना तो बनता है.
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी फैशन क्वीन हैं, जिनका हर लुक फैंस के दिलों को जीत लेता है. सिंपल हो या ग्लैमरस जाह्नवी अपने हर लुक को इतने ग्रेस के साथ कैरी करती हैं कि देखने वाला बस उन्हें देखता ही रह जाए. अब नई तस्वीरों में जाह्नवी के अंदाज ने एक बार फिर से फैंस को खुश कर दिया है.
लेटेस्ट फोटोज में जाह्नवी कपूर बीच पर सनसेट के खूबसूरत नजारे को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. जब कुदरत की खूबसूरती के नजारे का आप इतने करीब से दीदार कर रहे हों तो उसे अपने कैमरे में कैद करना तो बनता है. जाह्नवी ने भी कुछ ऐसा ही किया. एक्ट्रेस ने सनसेट के साथ अपना सिजलिंग फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












