
अहमदाबाद से पटना आने वाली फ्लाइट में शख्स ने क्रू-मेम्बर से की बदतमीजी, केस दर्ज
AajTak
अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक मेंटली डिस्टर्ब्ड व्यक्ति ने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया. क्रू मेम्बर्स ने किसी तरह उसे बाहर निकाला. पटना एयरपोर्ट पहुंचकर उसे किसी तरह फ्लाइट से उतारा गया और पुलिस को सौंप दिया गया.
अहमदाबाद से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक शख्स ने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया. इसके अलावा एक क्रू-मेम्बर के साथ अनुचित व्यवहार किया. किसी तरह क्रू मेम्बर्स ने उसे बाहर निकाला और जेपी एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे पुलिस थाने में सौंप दिया गया.
इंडिगो की फ्लाइट 6E 126 अहमदाबाद से पटना एयरपोर्ट आ रही थी. जब फ्लाइट जेपी एयरपोर्ट पहुंची तो मैंटली डिस्टर्ब्ड व्यक्ति को उसके अटेंडेंट के साथ उतारा गया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया.
सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद कमर रियाज नाम के शख्स की उम्र 27 साल है जो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और कर्नाटक में काम करता था. अचानक मेंटली डिस्टर्ब होने के बाद वह अपने परिवार के पास आ गया जहां से उसे इलाज के लिए पटना कंकड़बाग आना था. इसके साथ उसका भाई भी फ्लाइट में सफर कर रहा था. यात्रा के दौरान उसने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उसे किसी तरह फ्लाइट से उतारा गया.
अब इंडिगो की फ्लाइट में बवाल, नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा, 2 गिरफ्तार
जेपी एयरपोर्ट पुलिस थाना प्रभारी विनोद पीटर ने बताया कि उसका इलाज अहमदाबाद, गोरखपुर, पटना और भोपाल समेत कई जगहों पर चल रहा है. वो पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है. अहमदाबाद में इसके बड़े भाई रहते हैं जहां से वह विमान में सवार होकर अपने भाई के साथ पटना इलाज के लिए आ रहा था. उसके खिलाफ एयरलाइंस की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई है.
उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु में मैकेनिकल इंजीनियर का काम करता था. अचानक डिस्टर्ब होने के बाद अपने भाई के पास अहमदाबाद चला गया. वहां भाई के साथ ही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 126 में सवार होकर पटना आ रहा था. उन्होंने बताया कि भाई के द्वारा इंडिगो के कर्मचारी और अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि मोहम्मद कमर रियाज मेंटली रूप से डिस्टर्ब है. इसलिए उसे फ्लाइट में बिठाकर बगल की सीट भी खाली रखी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










