
अहमदाबाद विमान हादसा क्यों और कैसे हुआ? AAIB की जांच में अब पायलट भी रखेंगे अपना पक्ष
AajTak
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 का हादसा अब भी देश के लिए बड़ा सदमा है. अब इस हादसे की जांच AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) कर रही है और पायलट संगठन ALPA India भी जांच में अपनी विशेषज्ञ राय पेश करने के लिए सामने आ रहा है. पायलटों का कहना है कि जांच में उनकी तकनीकी और अनुभव आधारित सलाह शामिल होने से क्रैश की सही वजह सामने आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.
अहमदा विमान हादसा इस साल देश का सबसे दुखद हादसा है. विमान 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ ही क्षणों बाद दोनों इंजन बंद हो गए और विमान जमीन पर गिर पड़ा. इस दुर्घटना में सवार सभी 242 यात्री और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर 19 लोग भी मारे गए.
अब एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश की जांच में आज शुक्रवार को पायलटों का एक अहम कदम देखने को मिलेगा. एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA India) की तीन सदस्यीय टीम आज दोपहर चार बजे AAIB मुख्यालय दिल्ली में बैठक करेगी. ये पहली बार होगा जब क्रैश के बाद पायलट संगठन और AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टीगेशन ब्यूरो) से सीधे बातचीत करेंगे.
ALPA की टीम में कैप्टन अनिल राव और कैप्टन सैम थॉमस शामिल हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा AI 171 क्रैश जांच और विमान सुरक्षा से जुड़े मुद्दे होंगे. ALPA लंबे समय से मांग कर रहा है कि जांच में सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स (SMEs) यानी विमानन विशेषज्ञों की राय को शामिल किया जाए.
क्यों खास है ये बैठक
पायलट संगठन की कोशिश है कि AAIB उन्हें जांच प्रक्रिया में शामिल करे ताकि एक स्वतंत्र पायलट बॉडी की तकनीकी और विशेषज्ञ सलाह जांच में दी जा सके. ALPA का मानना है कि इससे जांच ज्यादा पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी.
ये बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक क्रैश के बाद पायलटों और AAIB के बीच सीधे संवाद नहीं हुआ था. विशेषज्ञों का कहना है कि पायलटों की राय से जांच रिपोर्ट में तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा खामियों को बेहतर तरीके से सामने लाया जा सकेगा. एयरलाइंस और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह बैठक AI 171 क्रैश की जांच में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है. AAIB और पायलट संगठन की यह पहली बातचीत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे भविष्य में विमानन सुरक्षा मामलों में पायलटों की विशेषज्ञ भागीदारी का रास्ता साफ हो सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










