
अहमदाबाद में 1 करोड़ के सोने की लूट का फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
गुजरात में एक शख्स ने खुद के साथ लूटपाट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. उसने खुद के साथ एक करोड़ का सोना लूट लिये जाने की बात कही. वह एक सोना व्यवसायी के यहां काम करता था और वहीं से सोना लेकर निकला था. बीच रास्ते में उससे सोने की लूट हो गई. जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला, उसने दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहानी गढ़ी और सारा सोना रख लिया.
अहमदाबाद में 1 करोड़ के सोने की लूट मामले का खुलासा हुआ है. इस मामले में लूट का शिकार ही असली मास्टर माइंड निकला. अहमदाबाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फर्जी लूट का भंडाफोड़ किया. दरअसल, सोने के व्यापारी के यहां काम करने वाले शख्स ने एक करोड़ का सोना हड़पने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी लूट की साजिश रची थी.
पिछले शनिवार को धर्म ठक्कर नाम के एक शख्स ने अहमदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके कहा था कि कुछ अंजान शख्स ने उसको मार के 1 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया है. इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने पूरी गंभीरता से मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान जहां लूट की घटना हुई थी वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.
सीसीटीवी फुटेज से ही पुलिस को शंका हुए की यह सही में लूट नहीं है. पुलिस इन्सपेक्टर एसए पटेल ने कहा कि सीसीटीवी में एक एक्टिवा चालक दिखा था जो संदिग्ध लग रहा था, उस एक्टिवा के नंबर से चालक को पकड़ा गया और जब उससे पूछताछ की तब उसने सच उगल दिया.
ऐसे की थी लूट की प्लानिंग आरोपी धर्म ठक्कर अहमदाबाद के जमालपुर स्थित सोने के व्यापारी के यहां पिछले एक साल से नौकरी कर रहा था. उसका एक मित्र केशव त्रिपाठी के पिता पुलिस में है और दूसरा मित्र हर्ष के साथ मिलकर धर् मने लूट का नाटक किया था. धर्म, केशव और हर्ष तीनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे. इसलिए उनकी दोस्ती थी.
तीन दोस्तों के साथ रची फर्जी लूट की साजिश धर्म ने अपने दोस्तों को लूट के आंकड़े के बारे भी जानकारी नहीं दी थी. सिर्फ इतना कहा था कि आप दोनों को 1-1 लाख रुपये मिलेंगे. कॉलेज में पढ़ने वाले दोनों दोस्त तैयार हो गए और लूट का नाटक किया गया. प्लान के मुताबिक धर्म जहां काम करता था, वहां से एक किलो सोना लेके निकला था और रास्ते में उसने अपने दोनों दोस्तों को सोना दे दिया था. उसका राज सीसीटीवी के निकला और धर्म की लूट की कहानी का भंडाफोड़ हो गया. धर्म ने पुलिस को बताया कि उसे पैसै की सख्त जरुरत थी जिसकी वजह से यह प्लान बनाया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






