
अस्पताल में काम करने वाली महिला के पति ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, हैरान कर देगी वजह
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक में पैसों के विवाद को लेकर अस्पताल में काम करने वाली महिला के पति ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया. डॉक्टर को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
महाराष्ट्र के नासिक में पैसों के विवाद को लेकर एक डॉक्टर पर उसकी पूर्व कर्मचारी के पति ने जानलेवा हमला कर दिया. डॉक्टर को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में पैसों के विवाद को लेकर एक डॉक्टर पर हमला किया गया. उसकी हालत गंभीर है और अभी इलाज चल रहा है.
उन्होंने बताया कि यहां वारदात पंचवटी इलाके में हुई जहां अस्पताल के निदेशक डॉ. कैलास राठी (48) पर शुक्रवार रात दरांती से हमला किया गया. हमलावर डॉक्टर के अस्पताल की पूर्व कर्मचारी का पति था. आरोपी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी की पत्नी पर पीड़ित डॉक्टर के अस्पताल में काम करने के दौरान 6 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप था जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. हालांकि उसे कुछ साल बाद फिर से नौकरी पर रख लिया गया था.
आरोप है कि दोबारा नौकरी मिलने के बाद महिला ने डॉक्टर से 12 लाख रुपये लिए थे. डॉक्टर ने जब उससे पैसे वापस करने के लिए कहा तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया.
अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर पूर्व कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि मामले में एक गिरफ्तारी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को डॉक्टर पर हमले के विरोध में आयोजित अपना विरोध मार्च रद्द कर दिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








