
अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर दिखे दिलीप कुमार, यूं संभालती नजर आईं पत्नी सायरा बानो
AajTak
दिलीप कुमार की सेहत को लेकर कई बार तरह-तरह की अफवाहें उड़ती हैं. जिसके बाद परिवार की तरफ से अफवाहों पर विराम लगाया जाता है. दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो साये की तरह रहती हैं. वे दिलीप कुमार की देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.
हिंदी सिनेमा के दिग्ग्ज अभिनेता दिलीप कुमार के फैंस के लिए राहत की खबर है. एक्टर को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल लाया गया था. हॉस्पिटल से निकलते वक्त दिलीप कुमार को पैपराजी ने कैमरे में कैद गया. तस्वीरों में दिलीप कुमार स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. तबीयत ठीक ना हो पाने के कारण उन्हें स्ट्रैचर पर ही अस्पताल के बाहर लाया गया. इस वक्त दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो मौजूद दिखीं. अस्पताल के निकलते वक्त सायरा बानो ने मीडिया का हाथ हिलाकर धन्यवाद किया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












