
असम-मिजोरम विवादः पूर्वोत्तर के BJP सांसदों ने PM मोदी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस पर लगाया आरोप
AajTak
असम और मिजोरम के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर पूर्वोत्तर के बीजेपी सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पर हिंसा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है.
असम और मिजोरम सीमा पर (Assam-Mizoram Border Clash) हुए हालिया संघर्ष को लेकर पूर्वोत्तर के बीजेपी सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की. इस दौरान सांसदों ने पीएम मोदी (PM Modi) को ज्ञापन भी सौंपा. बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और विदेशी ताकतें लोगों को भड़का रहीं हैं और भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश कर रहीं हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












