
'असमान पक्षों के बीच मध्यस्थता की बात ही गलत...', अमेरिका में थरूर ने ट्रंप के बयान पर सुनाई खरी-खरी
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मध्यस्थता ऐसा शब्द है जिसे हम विशेष रूप से स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. मैं आपको बताता हूं क्यों नहीं. असल बात यह है कि जब आप 'ब्रोकर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आप एक ऐसी समानता की बात कर रहे होते हैं जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. थरूर ने स्पष्ट रूप से कहा कि दो असमान पक्षों के बीच मध्यस्थता संभव नहीं है. जैसे आतंकवादियों और आतंक से पीड़ितों के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है.
थरूर इस समय अमेरिका में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में बातचीत के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की.
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव सुलझाने में मदद की है.
मध्यस्थता पर थरूर ने क्या कहा...
थरूर ने कहा, मध्यस्थता ऐसा शब्द है जिसे हम विशेष रूप से स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. मैं आपको बताता हूं क्यों नहीं. असल बात यह है कि जब आप 'ब्रोकर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आप एक ऐसी समानता की बात कर रहे होते हैं जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'मध्यस्थता नहीं, सिर्फ संवाद...' सीजफायर पर ट्रंप के बयान पर शशि थरूर ने साफ कर दिए भारत के इरादे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









