
अशनूर कौर से यूजर ने किसिंग सीन पर किया सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
अशनूर कौर ने आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, जिसमें फैन्स ने उनसे उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स से लेकर वह इस समय क्या कर रही हैं, इस पर खुलकर बताया. उनका कहना था कि वे सभी अशनूर को ऑनस्क्रीन कमाल करते देखना कितना मिस कर रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं.
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार भी कुछ अलग या नया नहीं हुआ है. 17 साल की 'पटियाला बेब्स' फेम अशनूर कौर घर-घर में मिनी के अपने किरदार से जानी जाती हैं. जब बारी आती है इनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तो यह हमेशा अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट से फैन्स का दिल खुश करती नजर आती हैं. फैन्स से बातचीत करने के लिए और उनसे जुड़े रहने के लिए भी अशनूर कौर अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव सेशन करती हैं. इनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन हाल ही में एक यूजर ने इन्हें जानबूझकर ट्रोल करने की कोशिश की है. एक्ट्रेस भी पीछे हटने वालों में से नहीं. उन्होंने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी बात रखी है. Firstly, Kya Karu sir wasnt a vulgar song... And aapne kahan dekh liye vulgar scenes?! Is it the vulgarity of your vision and thought? If yes, then pls change it... Will be good for you... https://t.co/WVl5qNi2NK अशनूर से फैन्स ने पूछे कई सवाल अशनूर कौर ने आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, जिसमें फैन्स ने उनसे उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर सवाल किए. साथ ही उन्होंने पूछा कि वह इस समय क्या कर रही हैं? फैन्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि वे सभी अशनूर को ऑनस्क्रीन कमाल करते देखना काफी मिस कर रहे हैं और स्क्रीन पर उनकी वापसी को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं. एक फैन ने पूछा कि वह रियलिटी शो में क्यों नहीं नजर आ रही हैं? इस पर अशनूर ने कहा कि वह अंडरएज हैं और अनुष्का सेन जैसे वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए क्वालिफाई नहीं हुई हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












