
अवैध प्रवासियों पर भारत के एक्शन से भड़का बांग्लादेश, कहा- जरूरत पड़ी तो उठाएंगे कदम
AajTak
बांग्लादेश सेना के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नजीम-उद-दौला ने कहा कि भारत द्वारा बिना कागजी कार्रवाई अवैध प्रवासियों को वापस बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) सौंपना अस्वीकार्य है. ब्रिगेडियर ने सेना और अंतरिम सरकार के बीच टकराव की खबरें को नकारा है.
बांग्लादेश सेना के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नाज़िम-उद-दौला ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर भारत की ओर से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पर बीजीबी (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) को सौंपने को अस्वीकार्य करार दिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सरकार के आदेश पर सेना हस्तक्षेप करने के लिए तैयार है.
ब्रिगेडियर जनरल दौला की ओर से ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत की ओर से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को बीजीबी को सौंपा जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में भारत ने 295 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा था. अप्रैल 2025 से इस साल अब तक 100 अवैध बांग्लादेशियों को बीजीबी को सौंपा गया है.
उन्होंने कहा कि फिलहाल बीजीबी (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) मामले को अच्छे तरीके से संभाल ले रही है. लेकिन जरूरत पड़ी तो सेना तैयार है.
भारत में बढ़ती अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ
भारत में सरकार के 2016 के अनुमान के अनुसार, भारत में करीब दो करोड़ अवैध बांग्लादेशी रह रहे हैं.
हाल के ही महीनों में भारत के कई प्रमुख शहरों - जयपुर, अहमदाबाद और सूरत से सैकड़ों बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को हिरासत में लिया है. ये लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










