
अल-अक्सा मस्जिद में सैकड़ों यहूदियों के साथ घुसे इजरायली मंत्री, भड़का सऊदी अरब
AajTak
मंगलवार को इजरायल के धुर-दक्षिणपंथी नेता इत्तेमार बेन गिविर सैकड़ों इजरायलियों के साथ अल-अक्सा मस्जिद परिसर में घुस गए जिसे लेकर विवाद हो गया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने वहां जाकर प्रार्थना भी की जो इजरायलियों के लिए मस्जिद परिसर में प्रतिबंधित है. इसे लेकर सऊदी अरब भड़क गया है.
इजरायल के धुर-दक्षिणपंथी नेता और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के मंत्री इत्तेमार बेन गिविर के मंगलवार को अल अक्सा मस्जिद में जाने और वहां प्रार्थना करने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. फिलिस्तीन और इजरायल के बीच विवाद का केंद्र रहे मस्जिद में प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के मंत्री अकेले नहीं गए बल्कि वो सैकड़ों इजरायलियों के साथ मस्जिद परिसर में घुसे. इसे लेकर सऊदी अरब इजरायल पर भड़क गया है और अमेरिका ने भी इसे अस्वीकार्य बताया है.
मंगलवार को यहूदी Tisha Be'Ab यानी 'यहूदी शोक दिवस' मना रहे थे और बेन गिविर ने इसी शोक दिवस को मनाने के लिए मस्जिद परिसर में प्रवेश किया. यहूदियों के प्राचीन मंदिर पर 70 ईसा पूर्व में रोमनों ने हमला कर उसे तोड़ दिया था जिसकी याद में शोक दिवस मनाया जाता है.
सऊदी अरब ने इजरायली मंत्री के अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश करने को हमला बताया है और इसकी निंदा की है. सऊदी ने कहा है कि यरूशलेम की ऐतिहासिक यथास्थिति का सम्मान किया जाना चाहिए.
'दुनिया भर के लाखों मुसलमानों को...'
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, 'किंगडम इजरायली कब्जे वाले अधिकारियों और वहां करने वालों का अल-अक्सा मस्जिद पर खुलेआम और लगातार हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करता है.'
बयान में धार्मिक पवित्रता का सम्मान करने पर जोर दिया गया. साथ ही सऊदी अरब ने चेतावनी दी कि 'अंतरराष्ट्रीय कानून और यरूशलेम की ऐतिहासिक यथास्थिति के लगातार उल्लंघन और दुनिया भर के लाखों मुसलमानों को उकसाने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







