
'अल-अक्सा मस्जिद में मुस्लिमों की एंट्री रोकी तो...', सुरक्षा एजेंसी ने इजरायल को दी बड़ी चेतावनी!
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच अल-अक्सा मस्जिद विवाद का प्रमुख केंद्र रहा है. मुसलमानों के लिए पवित्र इस मस्जिद को लेकर रमजान से पहले विवाद बढ़ता दिख रहा है. इजरायल ने रमजान के दौरान अरब-इजरायलियों के मस्जिद में प्रवेश पर कुछ पाबंदियां लगा दी हैं जिसे लेकर उसकी सुरक्षा एजेंसी ने उसे चेताया है.
कब्जे वाले पूर्वी यरूशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद दशकों से इजरायल और फिलिस्तीन विवाद के केंद्र में रहा है. इजरायल-गाजा युद्ध के बीच इस मस्जिद को लेकर तनाव बढ़ता दिख रहा है. इजरायल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने चेतावनी दी है कि रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश पर लगे कुछ प्रतिबंधों से हमास-इजरायल के बीच लड़ाई और तेज हो सकती है. इजरायल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रमजान के महीने में अरब इजरायली नागरिकों के लिए अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश को सीमित कर दिया है.
रविवार देर शाम ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि कैबिनेट की बैठक में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि रमजान के महीने में मुस्लिमों के अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश पर कुछ पाबंदियां होंगी. इजरायल के धुर-दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्विर इस प्रस्ताव को लेकर आए थे जिसे प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्वीकार कर लिया.
इन पाबंदियों ने फिलिस्तीनी मुसलमानों और अरब दुनिया के मुसलमानों को भड़का दिया है. इसी बीच इजरायल की सुरक्षा एजेंसी ने इजरायल को बड़ी चेतावनी दी है. शिन बेत के प्रमुख रोनेन बार ने चेतावनी दी है अरब इजरायलियों पर प्रतिबंध लगाने से गुस्सा भड़केगा और इससे हमास को फायदा होगा.
हमास के खिलाफ इजरायल ने पिछले पांच महीनों से युद्ध छेड़ रखा है. 7 अक्टूबर को हमास ने अचानक से इजरायल पर हमला कर उसके सैकड़ों नागरिकों की हत्या कर दी थी और कइयों को बंधक बना लिया था. हमास के इस हमले के खिलाफ इजरायल ने बड़े पैमाने पर हमास शासित गाजा में युद्ध शुरू किए हैं जिसमें अब तक 29,000 से अधिक लोगों की जान गई है.
शिन बेट प्रमुख ने इजरायली मंत्रियों को दी चेतावनी
इजरायली सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने कथित तौर पर इजरायली मंत्रियों को चेतावनी दी कि अगर अल-अक्सा परिसर में अरब इजरायलियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया तो हमास के खिलाफ चल रहा इजरायल का युद्ध, धार्मिक युद्ध में बदल सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










