
अलास्का में पुतिन-ट्रंप की मीटिंग पर होंगी दुनिया की नजरें... क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने तैयार कर लिया है Plan B?
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अगर पुतिन के साथ उनकी बैठक अनुकूल रही तो मैं दूसरी बैठक भी करूंगा. पुतिन से मीटिंग के तुरंत बाद यह दूसरी बैठक होगी लेकिन इस दूसरी मीटिंग में पुतिन और मेरे साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में बहुतप्रतीक्षित मुलाकात होने जा रही है. दुनियाभर की नजरें इन दोनों नेताओं की मुलाकात पर होगी. ट्रंप के लिए जहां इस मीटिंग का मकसद रूस-यूक्रेन पर जल्द से जल्द विराम लगवाना होगा जबकि पुतिन अपनी शर्तों पर फैसला करने पर अड़े हुए हैं. ऐसे में क्या ट्रंप का प्लान B भी तैयार है?
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अगर पुतिन के साथ उनकी बैठक अनुकूल रही तो वह दूसरी बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि पुतिन से मीटिंग के तुरंत बाद ही यह दूसरी बैठक होगी. लेकिन इस दूसरी मीटिंग में पुतिन और मेरे साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी होंगे.
हालांकि, जेलेंस्की के साथ बैठक को लेकर पुतिन की क्या प्रतिक्रिया होगी. इसका अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है. लेकिन पुतिन शुरुआत से ही एक ही मंच और टेबल पर बैठकर जेलेंस्की के साथ किसी तरह की बातचीत करने से इनकार करते रहे हैं.
हालांकि, इससे पहले भी ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में पुतिन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस अगर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में बाधा डालने की कोशिश करता हो तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर अलास्का में होने वाली बैठक में कोई ठोस परिणाम नहीं निकलता है तो मॉस्को के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. शायद आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. हालांकि, ट्रंप की ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे या कब से लगाए जाएंगे.
ट्रंप चाहते हैं कि पुतिन जल्द से जल्द यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाएं. उन्होंने कहा कि अगर इस संघर्ष को रोककर हम कई जान बचा सकते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







