
अलाया एफ कर रहीं चंडीगढ़ में शूटिंग, खाना चाहती हैं छोले कुल्चे-गोल गप्पे
AajTak
अलाया एफ चंडीगढ़ के स्ट्रीट फूड को एक्सप्लोर करना चाहती हैं. चंडीगढ़ में काम करने को लेकर अलाया एफ ने कहा, 'मैं लगभग एक महीने से चंडीगढ़ में हूं. पाबंदियों के चलते हम अपने समय को जितना हो सके एन्जॉय करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा शूट का दिन काफी पैक्ड रहता है.'
सैफ अली खान और तब्बू की फिल्म जवानी जानेमन से धमाकेदार डेब्यू करने वाली अलाया एफ इन दिनों बिजी हैं. अलाया, एकता कपूर के नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए वह चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही हैं. अलाया एफ को चंडीगढ़ में एक महीना हो गया है और ऐसे में अब उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












