
अलादीन फेम आशी सिंह ने खरीदा ने नया घर, बोलीं- मां के लिए गिफ्ट है
AajTak
उन्होंने कहा- हां, मैंने एक नया घर खरीदा है और ये मेरी तरफ से मेरी मां के लिए एक गिफ्ट है. जैसे मेरे पास जीवन में जो कुछ भी है या मिलता है वो मेरी मां के लिए है. तो हां ये घर मेरी मां और मेरे ज्वॉइन्ट नाम पर है.
अलादीन: नाम तो सुना होगा फेम एक्ट्रेस आशी सिंह हैप्पी स्पेस में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मां के लिए गिफ्ट के तौर पर एक नया घर खरीदा है. इस बारे में एक्ट्रेस ने बातचीत की है. ETimes TV से बातचीत में उन्होंने कहा- 'हां, मैंने एक नया घर खरीदा है और ये मेरी तरफ से मेरी मां के लिए एक गिफ्ट है. जैसे मेरे पास जीवन में जो कुछ भी है या मिलता है वो मेरी मां के लिए है. तो हां ये घर मेरी मां और मेरे ज्वॉइन्ट नाम पर है. मैंने इसे 5 महीने पहले खरीदा था. लॉकडाउन के कारण मैं नए घर में कुछ नहीं कर सकी हूं. दरअसल, मैं अपने नए घर में शिफ्ट नहीं हुई हूं. मैं वहां शिफ्ट होने का इंतजार कर रही हूं, लेकिन मुझे घर खरीदे पांच महीने हो गए हैं और COVID-19 के कारण हम कुछ नहीं कर पाए हैं.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












