
अलविदा महारानी... नम आंखें, हजारों की भीड़, दफनाया गया क्वीन एलिजाबेथ-II का पार्थिव शरीर
AajTak
8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का निधन हुआ था. वे 96 साल की थीं. एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं. सोमवार को दिनभर उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चली. इस दौरान कई परंपराएं निभाईं गईं. भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन पहुंकर महारानी को अंतिम विदाई दी. दुनियाभर से करीब 2 हजार वीवीआईपी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे.
तमाम शाही परंपराओं को पूरा करने के बाद ब्रिटेन की महारानी Queen Elizabeth-2 का पार्थिव शरीर मंगलवार रात करीब 1.40 बजे (भारतीय समयानुसार) दफनाया गया. लंदन के Westminster Abbey में शाही रस्मों के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान परिवार के लोग मौजूद रहे. इससे पहले उनके ताबूत को विंडसर कैसल में रॉयल वॉल्ट में उतारा गया.
कैसल रॉयल वॉल्ट से पहले उनके कॉफिन को स्टेट गन कैरिज ले जाया गया. यहां रॉयल फैमिली भी मौजूद थी, जो कॉफिन के साथ चलती रही. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत दुनियाभर से करीब 2000 वीवीआईपी महारानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
बीबीसी के मुताबिक देर रात करीब 1.40 बजे (भारतीय समयानुसार) महारानी एलिजाबेथ-II का पार्थिव शरीर दफनाया गया. इस बात का ऐलान शाही परिवार की ओऱ से किया गया है.
125 सिनेमा हॉल में हुआ लाइव प्रसारण
लंदन में Queen Elizabeth II को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा ब्रिटेन उमड़ पड़ा. यहां आम जिंदगी थम सी गई. पार्लियामेंट स्क्वायर से विक्टोरिया स्ट्रीट तक जहां तक देखों वहां लोग ही लोग नजर आए. ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा शासन करने वाली महारानी की आखिरी झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए. देशभर के 125 सिनेमा हॉल में महारानी के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण किया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







