
अर्जुन कपूर ने Ranbir Kapoor के साथ देखा ताजमहल, Alia Bhatt को टैग कर चिढ़ाया
AajTak
अर्जुन ने ताजमहल का लॉन्ग शॉट और खुद का एक्सट्रीम क्लोज शॉट शेयर किया है. इस फोटो में उन्होंने ताजमहल की जगह आलिया भट्ट का नाम टैग किया है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जब कलाकार रणबीर कपूर, ताज और मुझे देखकर प्रेरित हुए.' समझ रहे हैं ना अर्जुन कपूर का इशारा.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी अब किसी से छिपी नहीं है. बीटाउन के दूसरे सेलेब्स भी खुलकर रणबीर-आलिया से उनके रिलेशनशिप पर मस्ती-मजाक करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर ने ताजमहल की फोटो शेयर करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया है. उन्होंने ताजमहल के बहाने आलिया को खुलेआम चिढ़ाया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












