
अर्जुन कपूर ने पूरी की 17वीं फिल्म 'कुत्ते', पुराने लुक में आकर दिखे खुश
AajTak
एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी 17वीं फिल्म की शूटिंग पूरी की है. उन्होंने शूटिंग खत्म करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और फिल्म के डायरेक्टर को शुक्रिया भी किया. साथ ही वे अपना पुराना लुक वापस पाकर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जब शुरुआत में आए थे तो सभी को ऐसा लगता था कि उनका करियर ज्यादा बढ़िया नहीं जाएगा. अभी भी अर्जुन ने कोई बहुत बड़ा कमाल तो नहीं किया है मगर फिल्मों में अपने कैरेक्टर्स से फैंस के मन में एक पॉजिटिव इम्पैक्ट जरूर क्रिएट किया है. वे आमतौर पर मेनस्ट्रीम रोल्स ही करते हैं और उनकी पर्सनालिटी पर कॉमर्शियल फिल्में ही सूट भी करती हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी 17वीं फिल्म की शूटिंग पूरी की है. उन्होंने शूटिंग खत्म करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और फिल्म के डायरेक्टर को शुक्रिया भी किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












