
अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में हुए 9 साल, मां को याद कर बोले- आपके बिना खोया हूं
AajTak
अर्जुन ने सोमवार (10 मई) को अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- कल (9 मई) मदर्स डे था, मैं इससे नफरत करता हूं....कल (11 मई) मेरे एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन आपके बिना में अभी भी खोया हूं. इस फोटो की ही तरह. उम्मीद है कि आप ऊपर से देख मुस्कुरा रही होंगी और मेरी पीठ थपथपा रही होंगी.
एक्टर अर्जुन अपनी मां मोना सूरी कपूर के बहुत क्लोज रहे हैं. भले ही अर्जुन की मां अब उनके साथ नहीं हैं, लेकिन एक्टर हर पल उन्हें याद करते हैं. अब अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम एक पोस्ट शेयर की है. साथ ही अर्जुन ने ये भी बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं. अर्जुन के इंडस्ट्री में 9 साल अर्जुन ने सोमवार (10 मई) को अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- कल (9 मई) मदर्स डे था, मैं इससे नफरत करता हूं....कल (11 मई) मेरे एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन आपके बिना मैं अभी भी खोया हूं. इस फोटो की ही तरह. उम्मीद है कि आप ऊपर से देख मुस्कुरा रही होंगी और मेरी पीठ थपथपा रही होंगी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












