अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं गर्लफ्रेंड मलाइका, पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे
AajTak
ताज होटल में ऑर्गेनाइज इस पार्टी में रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ दिखे. तस्वीर में रणबीर आलिया का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनका बर्थडे सेलिब्रेशन रात से ही शुरू हो गया था. अर्जुन ने कोलाबा स्थित ताज होटल में पार्टी दी थी. इस पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, विजय देवरकोंडा समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे लेकिन अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं. सभी को अर्जुन के बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन में जाते स्पॉट किया गया. अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा भी अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे. वे अपनी लग्जरियस गाड़ी में ब्राउन शेड के कपड़ों में नजर आए.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












