
अर्चना पूरन सिंह ने फिर जमाया नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर कब्जा! छीन लिया दूसरा शो
AajTak
पहले 'द कपिल शर्मा शो' और अब द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज. इत्तेफाकन कहें या कुछ और मेकर्स को सिद्धू के रिप्लेसमेंट के लिए अर्चना से बेहतर चेहरा नहीं मिलता. सिद्धू के टीवी पर बैन का सारा फायदा अर्चना पूरन सिंह को होता दिख रहा है. ये दूसरी दफा है जब उन्होंने सिद्धू की जगह ली है.
अपनी हंसी से लोगों को गुदगुदाने में मशहूर अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी. 'द कपिल शर्मा शो' में तो आपने अर्चना को रंग जमाते देखा ही होगा. अब वे 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के नए सीजन में शेखर सुमन के साथ हंसी की महफिल सजाएंगी. इस खुशखबरी के बीच आपने एक अहम बात मिस कर दी. वो ये कि अर्चना पूरन सिंह ने दूसरी बार नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी छीन ली है.
अर्चना पूरन सिंह ने ये क्या कर दिया?
पहले 'द कपिल शर्मा शो' और अब द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज. इत्तेफाकन कहें या कुछ और मेकर्स को सिद्धू के रिप्लेसमेंट के लिए अर्चना से बेहतर चेहरा नहीं मिलता. पहले द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलैंज को शेखर सुमन (Shekhar Suman) के साथ सिद्धू जज किया करते थे. कॉमेडी शो के पहले तीन सीजन में सिद्धू और शेखर सुमन जज रहे थे. शो के पांचवे सीजन में साजिद खान, अक्षय कुमार, श्रेयस तलपड़े जज बने थे. अब फिर से पुराने बैंग के साथ ये शो लौट रहा है. जिसमें शेखर सुमन ने वापसी की है. शेखर को इस बार सिद्धू का साथ तो नहीं मिल पाया. अब वे अर्चना के साथ मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे.
Jayeshbhai Jordaar Review: फुस निकले हमारे जयेशभाई, शानदार अदाकारी, ले डूबी कमजोर कहानी
पॉलिटिक्स के रंग में रंगे सिद्धू
सिद्धू वैसे भी अब टीवी पर एक्टिव नहीं हैं. वे सक्रिय राजनीति में हैं. पंजाब के सीएम बनने से चाहे सिद्धू चूक गए लेकिन उनके हौंसले अभी भी बुलंद हैं. सिद्धू के पंजाब चुनाव हारने के बाद अटकलें थीं कि वो टीवी पर लौट सकते हैं. ऐसे में कपिल के शो से अर्चना (Archana Puran Singh) की कुर्सी को खतरा है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सिद्धू की अब टीवी के किसी भी शो में वापसी मुश्किल दिखती है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनपर पर लगा बैन है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












