
अर्चना पूरन सिंह को आई 'द कपिल शर्मा शो' की याद, खुद का यूं उड़ाया मजाक
AajTak
अर्चना पूरन सिंह ने दो सीन पोस्ट किए हैं. पहले वाले में वह काफी सीरियस एक्स्प्रेशन देती नजर आ रही हैं. यह सीन 'श्रीमान-श्रीमती' का है. वहीं, दूसरे सीन में अर्चना पूरन सिंह 'द कपिल शर्मा शो' में जजेज की कुर्सी पर बैठीं हंसती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद का एक फनी मीम शेयर किया है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, अर्चना ने जो मीम शेयर किया है वह 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा है. एक्ट्रेस की पोस्ट से ऐसा लग रहा है मानों वह शो को काफी मिस कर रही हैं. अर्चना पूरन सिंह ने इस मीम में खुद का ही मजाक उड़ाया है. अर्चना ने उड़ाया खुद का मजाक अर्चना पूरन सिंह ने दो सीन पोस्ट किए हैं. पहले वाले में वह काफी सीरियस एक्स्प्रेशन देती नजर आ रही हैं. यह सीन 'श्रीमान-श्रीमती' का है. वहीं, दूसरे सीन में अर्चना पूरन सिंह 'द कपिल शर्मा शो' में जजेज की कुर्सी पर बैठीं हंसती नजर आ रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा, "जब कोई मेरा मजाक उड़ाता है. वहीं, दूसरी इमेज के कैप्शन में उन्होंने लिखा जब मैं रियलाइज करती हूं कि इसके लिए मुझे पैसे मिल रहे हैं. मैंने खुद का मीम साझा किया है. बता दूं कि पहली फोटो 'श्रीमान-श्रीमती' से है."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












