
अरिजीत सिंह संग तुलना पर बोले अंकित तिवारी- उसने सबके लिए गाया है, मेरे लिए पूरा ग्राउंड खाली है
AajTak
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंगर अरिजीत सिंह और अंकित तिवारी ने अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत लगभग एक साथ ही की थी. फिल्म आशिकी 2 में दोनों के गानों ने म्यूजिक इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी. फैंस अक्सर अरिजीत और अंकित की तुलना करते रहते हैं.
बॉलीवुड सिंगर व कंपोजर अंकित तिवारी की तुलना हमेशा से अरिजीत सिंह से होती रही है. दरअसल आशिकी 2 की रिलीज के बाद दोनों ही फैंस की नजरों में आए थे. हालांकि अगर दोनों की जर्नी की बात करें, तो दोनों ने ही अपना अलग मुकाम बनाया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












