
'अरविंद केजरीवाल मेरे सामने आएंगे तो उनसे पूछूंगी...', दिल्ली की समस्याओं पर क्यों बोलीं CM रेखा गुप्ता
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंडिया टुडे के वुमेन समिट में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब वह अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी तो पूछेंगी कि उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा क्यों दिया और जनता के लिए काम क्यों नहीं किया.
इंडिया टुडे वुमन समिट 2025 में रीडिफाइनिंग वुमन पावर करने का एक शानदार मंच प्रस्तुत किया गया, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी प्रेरक उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने 'She’s the Boss: Governing the Capital of the World’s Largest Democracy' सत्र में अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह कैसे दिल्ली जैसे बड़े और जटिल राज्य की बागडोर संभाल रही हैं.
उन्होंने सत्र की शुरुआत में बातचीत करते हुए महिलाओं से कहा कि आप में अगर साहस और फैसला लेने की हिम्मत है तो आप कुछ भी कर सकती हैं. AAP के आरोप पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देखिए आप आदमी पार्टी बेरोजगार हो गई है. वो तो कई बातें कहेंगे, दिल्ली में बारिश हो रही है, लोगों को कही पानी नहीं मिल रहा है. अगर हमने किसी के भी डर से पानी न भरने के लिए काम किया, तो चलो हमने काम तो किया. इसका ही क्रेडिट दे दो.
'मैंने चार बार किया मिंटो ब्रिज का दौरा'
उन्होंने कहा कि ये 27 सालों की खराब व्यवस्था है. वहीं पार्टियों हमको बताती हैं कि वहां-वहां पानी भर गया है. AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि बारिश में कही भी पानी भरता है तो उसी वीडियो बनाने का. बारिश का पानी कुछ ही देर बाद खाली हो जाता है. हमने नालों की सफाई की है, हम हर परेशानी को खत्म करने में लगे हुए हैं. हमने हर जलभराव क्षेत्र पर एक अधिकारी तैनात किया है और उसी आधार पर काम किया जा रहा है. मैंने चार बार मिंटो ब्रिज का दौरा किया था. ये वो काम हैं जो सालों से पड़े हुए थे.
दिल्ली के लिए क्यों नहीं किया काम?
एक सवाल का जवाब देते हुए CM रेखा ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मेरे सामने आएंगे तो मैं उसने पूछूंगी कि उन्होंने दिल्ली के लिए काम क्यों नहीं किया और दिल्ली के लोगों को धोखा क्यों दिया. अब आप हल्ला मचा रहे हैं. मैं चाहूंगी कि सभी लोग मेरे आवास का दौरा करेंगे. क्या केजरीवाल के आवास का किसी ने दौरा किया. मैं तो लोगों से कह रही हूं कि लोग आए और मेरे आवास को देखें. उन्होंने जनता के खून-पीसने की कमाई उठाई थी. मैं जनता के बीच रहकर जनता के लिए काम करती हूं. मेरे लिए बहुत आसान था कि केजरीवाल द्वारा बनाए शीशमहल में रहना, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. मेरा ऑफिस भी जनसेवा सदन के नाम से है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






