
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के पास तीसरी जहाज को किया तबाह, ट्रंप ने किया ड्रग सप्लाई का दावा
AajTak
वेनेजुएला से जुड़े दो जहाज भी पहले अमेरिकी सेना ने निशाना बनाए थे. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अब कोई भी संगठन या तस्कर अमेरिकी जमीन पर ड्रग्स नहीं ला पाएगा. उन्होंने हालिया हमले के बाद कहा कि उनके आदेश में जहाज पर बम बरसाया गया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर ड्रग-तस्करी में शामिल तीसरी जहाज को उड़ाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उनकी मंजूरी के बाद अमेरिकी युद्ध मंत्री ने "घातक हमला" कराया. यह जहाज एक आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और अमेरिकी क्षेत्र में खतरनाक ड्रग्स की तस्करी कर रहा था. इस हमले में 3 तस्करों की मौत हुई और अमेरिकी सैनिक पूरी तरह सुरक्षित रहे.
ट्रंप ने चेतावनी दी, "अमेरिका में फेंटेनाइल, नार्कोटिक्स और अवैध ड्रग्स बेचना बंद करो. अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हिंसा और आतंकवाद बंद करो. अब बख्शा नहीं जाएगा."
यह भी पढ़ें: अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकन मिलिट्री ने ड्रग शिप पर किया दूसरा बड़ा हमला, 3 की मौत
इससे पहले सोमवार को भी ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के ड्रग-तस्करों के जहाज पर दूसरा हमला किया है. उस हमले में भी 3 तस्कर मारे गए थे. उन्होंने कहा था, "हमने बेहद हिंसक ड्रग कार्टेल और नार्कोटेररिस्ट्स को निशाना बनाया. अमेरिकी फोर्सेज सुरक्षित हैं."
2 सितंबर को ट्रंप की सेना ने किया था पहला हमला
इन दोनों हमलों से पहले 2 सितंबर को अमेरिका ने वेनेजुएला के कुख्यात Tren de Aragua गैंग के जहाज पर पहला हमला किया था. उनका आरोप था कि यह जहाज अमेरिका में ड्रग्स लाने की कोशिश कर रहा था. उस समय ट्रंप ने फुटेज जारी कर चेतावनी दी थी, "जो भी अमेरिका में ड्रग्स लाने की सोच रहा है, सावधान हो जाए."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










