
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन फिर आ सकते हैं भारत? PM मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह का दिया न्यौता
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन फिर भारत आ सकते हैं. जी-20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाइडेन को गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2024) में मुख्य अतिथि बनने का न्यौता दिया है. इस संबंध में अमेरिकी राजदूत की तरफ से जानकारी दी गई है. अगर बाइडेन भारत आते हैं तो ये उनका सालभर के भीतर दूसरा दौरा होगा.
भारत और अमेरिका के बीच गहरे रिश्ते की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इस बीच, खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर भारत दौरे पर आ सकते हैं. बाइडेन को जी-20 समिट में भारत आने का न्यौता दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में बाइडेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. हालांकि, अभी बाइडेन की तरफ से कार्यक्रम फाइनल नहीं किया गया है.
इस संबंध में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने आजतक को जानकारी दी है. गार्सेटी ने बताया कि यह निमंत्रण नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दिया गया था. गार्सेटी ने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी का न्यौता दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है. वे आने वाले वर्षों में मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं. गार्सेटी से जब आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के समय क्वाड नेताओं के दौरे के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने यह जानकारी शेयर की.
'मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान दिया न्यौता'
उन्होंने कहा, जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, पीएम मोदी ने क्वाड का जिक्र नहीं किया. मुझे इसकी जानकारी नहीं है.
'भारत बड़ा रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी में'
इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी क्वाड नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है. क्वाड मोर्चे पर भारत बड़ा रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी में है. क्वाड नेताओं में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का नाम शामिल है. हालांकि, कथित तौर पर अंतिम निर्णय इन विश्व नेताओं की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







