
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक, नो फ्लाई जोन में घुसा विमान
AajTak
व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन या उनके परिवार को कोई खतरा नहीं है और ये एहतियाती कदम उठाया गया था. बाइडेन और उनकी पत्नी जिल अपने रेहोबोथ बीच घर लौट आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक को खबर सामने आई है. रेहोबोथ बीच इलाके में नो फ्लाई जोन में अचानक एक विमान घुस गया. जिसे देखते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और बाइडेन और उनकी पत्नी को तुरंत सेफ हाउस में भेजा गया. व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस ने कहा कि एक छोटा निजी हवाई जहाज शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर के वेकेशन होम के पास गलती से नो फ्लाई जोन में घुस आया था, जिसके बाद राष्ट्रपति और प्रथम महिला को कुछ समय के लिए एक सुरक्षित जगह भेजा गया.
व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन या उनके परिवार को कोई खतरा नहीं है और ये एहतियाती कदम उठाया गया था. बाइडेन और उनकी पत्नी जिल अपने रेहोबोथ बीच होम लौट आए हैं. सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि गलती से नो फ्लाई जोन में ये विमान प्रवेश कर गया था. उसे तुरंत बाहर कर दिया गया. एजेंसी ने कहा कि अब वह उस पायलट से पूछताछ कर रही है.
गाइडलाइन का पालन भी नहीं कर रहा था विमान
शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान प्रॉपर रेडियो चैनल पर नहीं था और फ्लाइट गाइडलाइन का पालन भी नहीं कर रहा था. बताते चलें कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में बाइडेन की रेहोबोथ बीच की यात्रा से पहले इस इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया है. इसमें 30 मील तक का इलाका शामिल किया गया है. फेडरल नियमों के मुताबिक, पायलटों को उड़ान भरने से पहले अपने मार्ग पर नो फ्लाई जोन की जांच करना होती है.
गलती पाए जाने पर किया जाता है दंडित
बताते चलें कि उड़ान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को अमेरिकी सैन्य जेट और तटरक्षक एक हवाई क्षेत्र में लेकर जाते जाते हैं जहां कानून प्रवर्तन द्वारा हवाई कर्मचारियों से पूछताछ की जाती है और संभावित आपराधिक या नागरिक दंड का सामना करना पड़ता है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








